रांची में युवक की धारदार हथियार से सिर पर मारकर हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम स्थित खजुरिया मैदान से पुलिस ने शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया है।

मृतक की शिनाख्त पिता स्वर्गीय बनवारी साहू के पुत्र संतोष साहू उर्फ चंदन साहू( 35) के रूप में हुई है। युवक के सिर पर धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ममता कुमारी मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है

मृतक संतोष साहू मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है। वह काफी दिनों से मधुकम में रहता था। वह मुर्गा का दुकान चलाता था।

थाना प्रभारी ममता कुमारी (Police Station In-Charge Mamta Kumari) ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article