खूंटी में अपराधियों ने महिला बैंक मित्र को मारी गोली, तीन लाख लूटकर हुए फरार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: अपराधियों ने शुक्रवार को दिन दहाड़े अड़की प्रखंड परिसर में एक महिला बैंक मित्र को गोली मारकर तीन लाख रुपये लूट लिये।

गोली लगने से घायल बैंक मित्र 25 वर्षीया प्रभा कुमारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी कमर में गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार प्रभा कुमारी यूनियन बैंक आफ इंडिया की बैंक मित्र है। शुक्रवार को सुबह वह अड़की परिसर में बने चबूतरे पर बैठ कर इंडियन बैंक के खुलने का इंतजार कर रही थी।

अस्पताल में भर्ती प्रभा की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जाती है

उसी समय एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और महिला से रुपये से भरा थैला छीनने का प्रयास करने लगे। प्रभा ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

गोली उसकी कमर में लगी है। अपराधी रुपये लेकर अड़की बस्ती की ओर भाग निकले। बाद में अड़की पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की। अस्पताल में भर्ती प्रभा की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जाती है।

Share This Article