गिरिडीह में मधुमक्खियों के हमले में 6 ग्रामीण घायल

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के गावां प्रखंड के कई पंचायतों में इन दिनों मधुमक्खियों का आतंक जारी है। हर दिन कहीं न कहीं लोग इसके डंक के शिकार हो रहे है।

पिछले कुछ दिनों में मधुमक्खियों के काटने से प्रखंड में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। सोमवार को भी छह लोग इसके डंक से घायल हुए हैं।

बताया गया कि अमतरो पंचायत में महिलाए लकड़ी लाने जंगल जा रही थी इसी दौरान मधुमक्खियों ने उन महिलाओं पर हमला बोल दिया जिससे वे लोग जख्मी हो गए।

साथ ही सेरुआ पंचायत में भी आज ही कई लोग मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए है।

घायलों में निशा कुमारी पुत्री कारू रजवार उम्र 10 वर्ष, गीता देवी पत्नी रामु रजवार उम्र 40 वर्ष, पिंकी देवी पत्नी भोला रजवार उम्र 26 वर्ष, श्रद्धा देवी पत्नी कारू रजवार उम्र 40 वर्ष, चोयसी देवी पत्नी बूंदी महतो उम्र 75 वर्ष एवं गौरी देवी उम्र 50 वर्ष शामिल हैं।

घटना के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।

चोयसी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।

Share This Article