Latest Newsझारखंडशर्मनाक! झारखंड में यहां रिश्ते में दादा लगने वाले शख्स ने 5...

शर्मनाक! झारखंड में यहां रिश्ते में दादा लगने वाले शख्स ने 5 साल की बच्ची के साथ…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

साहिबगंज: आदमी के भीतर बैठा हैवान कितना जघन्य अपराध कर सकता है, इसका उदाहरण साहिबगंज (Sahibganj) जिले के राधानगर थाना क्षेत्र से सामने आया है।

यहां पांच साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म (Rape) की घटना हुई है। पीड़िता बच्ची की मां ने गांव में रहने वाले बच्ची के रिश्ते में दादा लगने वाले शख्स पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

फिलहाल बच्ची का इलाज सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि बच्ची की मां ने अभी तक थाने में FIR दर्ज नहीं कराई है।

लालच देकर बच्ची को ले गया अपने घर

पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। उसी दौरान रिश्ते में महिला के ससुर और बच्ची के दादा मौके पर पहुंचा और बच्ची को तीन रुपए का लालच देकर अपने घर ले गया।

बच्ची को अपने घर में घुसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। थोड़ी देर के बाद बच्ची रोती-बिलखती हुई घर की तरफ भागी। पूछने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई।

बच्ची की हालत को देखते हुए मां उसे राजमहल अनुमंडल अस्पताल (Rajmahal Subdivision Hospital) लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया।

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

राधानगर थाना के अवर निरीक्षक रविन्द्र कुमार (Under Inspector Ravindra Kumar) ने कहा कि बच्ची से दुष्कर्म की सूचना मिली है। मैंने अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी को बच्ची की जांच और इलाज कराने के लिए लिखा है।

जांच के बाद रिपोर्ट देने का अनुरोध किया है। जांच में जो मामला सामने आएगा, उसके आधार पर आगे आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...