Latest Newsझारखंडझारखंड विधानसभा : सरयू राय ने तीन विधायकों की गिरफ़्तारी पर हेमंत...

झारखंड विधानसभा : सरयू राय ने तीन विधायकों की गिरफ़्तारी पर हेमंत सोरेन से पूछे सवाल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय (MLA Saryu Rai) ने पश्चिम बंगाल में कैश (Cash) बरामदगी मामले से जुड़े झारखंड के तीन विधायकों की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से सवाल किया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनके विधायक प्रतिनिधि ED की गिरफ्त में हैं और उनके प्रेस सलाहकार से पूछताछ के लिए समन किया गया है। ऐसे में CM को चुप न रहकर बोलना चाहिए।

कैश के स्रोत का पता लगाया जाना उतना ही जरूरी, जितना कैश का पकड़ा जाना

उन्होंने झारखंड की मौजूदा राजनीति (Politics) को लेकर संस्कृत के एक श्लोक मौनं स्वीकृति: लक्षणम् को उदृत किया और कहा कि चुप्पी तोड़िये साहब, राज्य की छवि पहले ही खराब है।

संसदीय राजनीति के लिहाज से झारखंड में यह विचित्र प्रकृति बन रही है, जो पूरे सिस्टम को खोखला कर रही है।

उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा (Assembly) में कार्य स्थगन प्रस्ताव लाना चाहा, लेकिन स्पीकर ने उसे पढ़ने की इजाजत नहीं दी। पूरा मामला गंभीर है, कैश के स्रोत का पता लगाया जाना उतना ही जरूरी है, जितना कैश (Cash) का पकड़ा जाना।

सरयू राय ने कहा कि पूरे घटनाक्रम को देख ऐसा लगता है, जो लोग इसमें शामिल हैं, उन्हीं ने इसे उजागर करवाने का भी काम किया है।

उन्होंने इसे राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) करने से जोड़ा और साथ ही कहा कि कैश मामले में अब चूंकि FIR दर्ज हो गयी है, तो उस लिहाज से अच्छे मकसद के लिए केंद्रीय एजेंसियां ED और CBI को भी हस्तक्षेप करना चाहिए।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...