झारखंड

झारखंड : नक्सली अभियान से वापसी में ATS जवान को लगी गोली

रांची : पश्चिमी सिंहभूम में नक्सली अभियान (Naxalite Operation) से लौटने के बाद रविवार को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एक जवान अपनी Service Revolver में मैगजीन लोड करने के दौरान पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में घायल जवान को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जवान को रांची RIMS रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि STF जवान अपनी सर्विस रिवॉल्वर में मैगजीन लोड कर रहे थे, तभी गोली चल गयी जो जवान के पैर में लग गई।

खुद की सर्विस बंदूक से चल गयी गोली

जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र (Naxal Affected Area) बंदगांव प्रखंड के जंगलों में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा था।

अभियान से लौटने के बाद 25 वर्षीय करण कुमार दास कराईकेला स्कूल (Karaikela School) में अपनी सर्विस रिवॉल्वर की मैगजीन लोड कर रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई।

इसके कारण करण कुमार दास के पैर में गोली लग गई है। पैर से गोली आर पार हो जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

आनन-फानन में घायल जवान को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने जवान को रांची रिम्स रेफर (Ranchi RIMS Refer) कर दिया गया है।

बेहतर इलाज के लिए जवान को रिम्स रेफर किया गया

इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिले के SP Ashutosh Shekhar ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नक्सली अभियान से लौटने के बाद STF के जवान कराईकेला स्कूल में मैगजीन लोड कर रहे थे।

इस दौरान गोली चल गई। इससे जवान के पैर में गोली लग गयी है और वे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायल एसटीएफ जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया है जहां विशेषज्ञ चिकित्सक (Specialist Doctor) उनका इलाज कर रहे हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker