झारखंड

बेगूसराय कोर्ट के आदेश पर बिहार पुलिस ने रांची कोकर में की कुर्की-जब्ती

रांची: शहर के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया (Kokar Industrial Area) में बहू को प्रताड़ित करने के मामले (Harassment of Daughter in law) में बुधवार को अविनीश सिंह के घर की कुर्की-जब्ती (Impoundment Confiscation) की गई।

बिहार के बेगूसराय जिला कोर्ट (Begusarai District Court) के आदेश पर बिहार पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की।

पीड़ित महिला सपना बिहार राज्य के बेगूसराय जिले के रहने वाली है। उसकी शादी वर्ष 2018 में 51 इंडस्ट्रियल एरिया निकट केपी ऑटोमोबाइल वर्कशॉप (Automobile Workshop) के रहने वाले अविनीश कुमार उर्फ अविनीश सिंह के साथ हुई थी।

सपना ने पुलिस को बताया था कि शादी के दौरान 10 लाख नकदी, 10 लाख के आभूषण और पांच लाख के घरेलू सामान दिए गए थे। सपना जब ससुराल पहुंची तो उसके पति अविनीश, उसकी सास माधुरी सिंह, भसुर डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस सब में उसके ससुर अमरेश सिंह की पूरी सहमति थी।

बेगूसराय पुलिस रांची पहुंची और उन्होंने पूरी कुर्की जब्ती की

शादी के बाद ससुराल वालों ने सपना के परिजनों से 50 लाख दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। इसको लेकर उसे प्रताड़ित भी किया जाने लगा।

इसके बाद सपना के परिजनों के द्वारा उसे ससुराल से ले जाकर मायके में रखा गया। काफी समय के बाद भी जब अविनीश के परिवार वाले नहीं माने तो सपना ने प्राथमिकी दर्ज कराई।

बेगूसराय कोर्ट में सपना के ससुराल वाले ना तो कभी हाजिर हुए और ना ही उन्होंने अपना कोई तार्किक पक्ष रखा। इस मामले में फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मिस रूबी कुमारी के कोर्ट ने अमरेश सिंह और उसके पूरे परिवार वालों के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश जारी किया। उस आदेश के बाद बेगूसराय पुलिस (Begusarai Police) रांची पहुंची और उन्होंने पूरी कुर्की जब्ती की।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker