भोजपुरी गायिका देवी पहुंची रांची

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भोजपुरी की मशहूर गायिका देवी (Singer Devi) गुरुवार को रांची पहुंची। भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी (Ashutosh Dwivedi) ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया ।

इस दौरान एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आई देवी ने कहा कि मैं कई बार रांची आ चुकी हूं। यह शहर मेरा घर जैसा हैं। यहां का मौसम और लोगों का प्यार ही मुझे बार बार यहां पर आने पर मजबूर कर देता है।

अमित कुमार सहित कई लोग उपस्थित

उन्होंने कहा की झारखंड कलाकारों का गढ़ है । झारखंड में फिल्म निर्माण (Film production) कि असीम संभावनाएं हैं। काफ़ी पर्यटन स्थल भी हैं। यहां फिल्म सिटी अगर बने तो यहां के मेहनती कलाकारों के साथ साथ कला प्रेमियो के लिए एक वरदान भी साबित होगा ।

उन्होंने कहा कि State government को इस ओर जल्द से जल्द एक अच्छी पहल करनी चाहिए। तभी यहां के कलाकारो के साथ-साथ आम लोगों को रोजगार मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share This Article