झारखंड : जमीन विवाद में भाजपा नेता के भाइयों पर तीर-धनुष से हमला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा चेड़ाबार में बुधवार को जमीन विवाद (Land Dispute) में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमलेश्वर कुमार दुबे (Amleshwar Kumar Dubey) के भाई मनोज कुमार दुबे, दिनेश कुमार दुबे, अखिलेश्वर दुबे, आयुष कुमार दुबे पर तीर-धनुष से हमला (Archery Attack) किया गया। सभी को MRMCH में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता अमलेश्वर की जमीन पर दूसरे पक्ष के प्रेमन सिंह, तारकेश्वर सिंह, सुरेश सिंह, कौलेश्वर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कन्हाई सिंह, गोपाल सिंह, मनोहर सिंह ट्रैक्टर से जोताई कर रहे थे।

घटना की जानकारी चैनपुर पुलिस को दे दी गई

सूचना मिलने पर मनोज कुमार, दुबे, दिनेश कुमार दुबे, अखिलेश्वर दुबे, आयुष कुमार दुबे सभी को रोकने के लिए मौके पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनपर तीर धनुष, गड़ासा और लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को MRMCH में लाया गया।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में BJP नेता MRMCH पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही घायलों की स्थिति जानी। घटना की जानकारी चैनपुर पुलिस को दे दी गई है।

Share This Article