BOKARO : नाबालिग को भगाने वाला गिरफ्तार, बंधक बनाकर रखे हुए था गांव में

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: धनबाद के धनसार निवासी नाबालिग को भगाने वाला बरमसिया ओपी क्षेत्र स्थित अडिता गांव निवासी सौरव महतो को धनसार थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

बरमसिया ओपी पुलिस के सहयोग से उसके घर पर छापेमारी की गई थी, जहां अपहृत नाबालिग भी पुलिस को मिल गई।

इस संबंध में पीड़िता किशोरी के पिता के बयान पर धनसार थाना में आरोपित सौरव महतो के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है।

जिसके तहत बरमसिया ओपी पुलिस ने बताया कि आरोपित कई महीने से पीड़िता के पड़ोस में किराए के मकान में रहकर कहीं काम करता था।

इसी दौरान मौका देख पीड़िता का अपहरण कर लिया और अपने गांव में उसे बंधक बनाकर रखा था।

इस दिशा में अनुसंधान करते हुए धनसार थाना पुलिस ने आरोपित को काल डिटेल्स व मोबाइल लोकेशन के आधार पर धर दबोचा।

Share This Article