बोकारो : घर में अकेली महिला से गन प्वांइट पर दुष्कर्म का प्रयास

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : जिले के चास थाना क्षेत्र में एक बदमाश द्वारा घर में अकेली महिला से पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म (Rape) के प्रयास करने का मामला सामने आया है।

महिला की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े, तब नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गया। वह मौके से भुजाली चाकू छोड़कर छत के रास्ते फरार हो गया।

घटना 14 जुलाई सुबह की है। महिला की शिकायत का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने शनिवार को अज्ञात अपराधी (Unknown Criminal) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।

महिला का कहना है कि वह सुबह घर में थी, तभी छत के रास्ते से एक नकाबपोश व्यक्ति अचानक घर में घुस आया। उसने पिस्टल से उसके माथे पर हमला किया।

महिला को अकेला देख उसने दुष्कर्म का प्रयास किया

फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मगर जब उसने शोर मचाया तो आसपास की महिलाएं उसके घर की ओर दौड़ीं। इस बीच मौका पाकर बदमाश भाग गया।

पुलिस घटना की तह तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) को खंगालने में जुटी हुई है।

यह भी कयास लगाया जा रहा है कि ऐसा भी हो सकता है कि अपराधी लूटपाट की नीयत से अपने अन्य सहयोगियों के साथ घर में घुसा हो और महिला को अकेला देख उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। अपने मंसूबे (Intentions) में खुद को नाकाम होता देख मौके से फरार हो गया।

Share This Article