बोकारो में BJP ने स्थापना दिवस पर निकाली शोभायात्रा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बोकारो जिला भाजपा के विभिन्न मंडलों में स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल कार्यालय में ध्वजारोहण और शोभायात्रा निकाली गई।

इसके तहत चास उत्तरी नगर मंडल द्वारा जिला महामंत्री संजय त्यागी मंडल प्रभारी के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष पन्नालाल कांन्दू द्वारा भोजपुर कॉलोनी शिव मंडप से शोभायात्रा निकाला गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गाजा बाजा के साथ हाथों में पार्टी ध्वज लेकर शोभायात्रा भोजपुर कॉलोनी से महावीर चौक,धर्मशाला चौक , चेकपोस्ट होते हुए बोकारो विधायक आवास पहुंची।

वहीं विधायक आवासीय कार्यालय में बोकारो विधायक बिरंची नारायण के नीना नारायण द्वारा पार्टी ध्वज फहराया गया।

नीना नारायण ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिला कर स्थापना दिवस की बधाई दीं।

साथ ही साथ भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित को एलईडी के माध्यम से सुना।

Share This Article