रामगढ़ DSP किशोर कुमार रजक की पत्नी को ससुराल में पीटा, थाने में शिकायत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: रामगढ़ डीएसपी किशोर कुमार रजक और उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव का मामला अब बोकारो जिले के चास महिला थाना पहुंच गया है। वर्षा ने अपने ससुरालवालों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

चास महिला थाना प्रभारी के अनुसार इस बावत उसके दो देवरों, दोनों देवरानियों और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वर्षा ने कहा कि चास महिला थाने में वह घंटों बैठी रही और अपने पति सहित बूढ़ीबिनोर (सियालजोरी) निवासी ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप जड़ा।

शुक्रवार को वह अपने ससुराल सियालजोरी थाना के बूढ़ीबिनोर गांव गई थी, जहां पर उनके देवरों के साथ उनकी पत्नियों ने उसके साथ मारपीट की।

उसके घर वाले पति की दूसरी शादी करना चाहते हैं

वह चास महिला थाने में घंटों बैठकर फरियाद लगाती रही, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। आखिरकार जब उसने बोकारो एसपी को फोन किया, तो एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

वर्षा ने बताया कि पूर्व का मामला न्यायालय में समझौता होने के बाद डीएसपी पति किशोर कुमार रजक उसके साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं।

उसके घर वाले पति की दूसरी शादी करना चाहते हैं। इसकी जानकारी और सुलह के लिए वह 5 माह के बच्चे के साथ ससुराल गई थी, जहां मारपीट की गई

Share This Article