बोकारो में ट्रेड यूनियन की हड़ताल, बंद रहे बैंक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: सेंट्रल ट्रेड यूनियन संगठनों की ओर से आहूत दो दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल के पहले दिन सोमवार को बोकारो के सभी बैंक के कर्मी हड़ताल पर रहे।

सदस्यों ने अपने कार्यालय और शाखाओं के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया। हड़ताल में शामिल नहीं रहने वाले संगठन के सदस्यों से समर्थन के लिए आग्रह किया गया।

मौके पर झारखंड प्रदेश बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं बोकारो जिला संयोजक एस एन दास ने बताया कि हमारी या लड़ाई अस्तित्व की लड़ाई है।

कारण जब यूनियन और लेबर कानून ही नहीं बचेंगे तो हमारा वजूद ही समाप्त हो जाएगा।

हमसे हड़ताल करने का अधिकार भी छीनने का प्रयास किया जा रहा है जबकि हम अपने एवं आम जनों के हितों के रक्षार्थ अपना वेतन कटा कर हड़ताल करते हैं।

Share This Article