पंचायत चुनाव को लेकर बोकारो में वाहनों की हुई जांच

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए शनिवार को विभिन्न प्रखंडों के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों (जागेश्वर बिहार, जरीडीह, गोमिया) में स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

इस दौरान छोटे-बड़े सभी वाहनों की तलाशी ली गई। वाहनों के दस्तावेजों की भी जांच की गई।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सभी बीडीओ/सीओ एवं थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्टैटिस्टिक सर्विलांस टीम गठित करते हुए वाहनों की जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया था।

इसी के बाद से पूरे जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएस टीम द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article