झारखंड : प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर किया प्रेमिका के साथ दुष्कर्म

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म (Ramgarh Girlfriend Rape) की घटना को अंजाम दिया है।

सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) की इस घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पतरातू पुलिस को दी।

इस शिकायत के मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस तेजी से खोजबीन में जुटी

हालांकि पुलिस की गिरफ्त से घटना का मुख्य आरोपी लड़की का प्रेमी अभी भी बाहर है। हालांकि पुलिस ने उसे जल्द पकड़ने का दावा किया है। इस बीच पतरातू पुलिस (Patratu Police) ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना के संबंध में पतरातू थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों संजय भुईयां व अरूण भुईयां को हिरासत में लिया गया है, वहीं बरकाकाना निवासी मुख्य आरोपी हर्ष दास फरार है, जिसकी Police (पुलिस) तेजी से खोजबीन में जुटी हुई है।

Share This Article