झारखंड शिवानी नदी में पलटी बस, हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के Giridih  जिले से रांची जा रही शिवा नामक बस (Shiva Bus) शनिवार को हजारीबाग-बगोदर NH-100 पर दारू के पास शिवानी नदी में पलटी गयी।

इसमें सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हो गए। घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने शोक जताया है।

हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने ट्वीट कर संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में हुए सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु के समाचार से अत्यंत दुःख हुआ।

जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है राहत और बचाव कार्य

इस हादसे में प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं सभी पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बस हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

घायल जल्द ठीक हो जाएं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने ट्वीट कर कहा कि बस हादसे से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।

Share This Article