रांची वीमेंस कॉलेज की 8 छात्राओं का बोकारो की कंपनी में हुआ चयन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : वेदांता स्टील समूह (Vedanta Steel Group) की बोकारो में स्थित कंपनी इलेक्ट्रो स्टील लिमिटेड (Company Electro Steel Limited) में रांची वीमेंस कॉलेज (Ranchi Women’s College) की 8 छात्राओं का अच्छे पदों पर नौकरी के लिए कैंपस सेलेक्शन (Campus Selection) के तहत चयन हुआ है।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में विभाजित की गई थी, जिसमें लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार शामिल थे। जिनका चयन हुआ है, वे सभी भौतिकी और रसायन शास्त्र ऑनर्स की छात्राएं हैं।

डॉ. शमशुन नेहार ने चयनित छात्राओं को दी बधाई

इनका चयन 4 लाख 65 हजार के सीटीसी के सालाना पैकेज पर हुआ है। चयनित छात्राएं (Selected Girl Students) अगस्त माह में कंपनी में अपना योगदान देंगी।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शमशुन नेहार (Principal Dr. Shamshun Nehar) ने चयनित छात्राओं को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share This Article