पलामू में दुधमुंहे बच्ची से दुष्कर्म मामले में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापामारी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: बालूमाथ थाना क्षेत्र में शनिवार रात मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार बालूमाथ थाना क्षेत्र के एक ग्राम में एक नौ माह की दुधमुंहे बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया।

घटना के बारे में बच्ची के परिजन ने बताया कि उनकी नौ माह की बेटी को आरोपी सोमनाथ उरांव अखरा के पास से गोद में करके ले गया था।

काफी देर हो जाने के बाद लड़की की खोजबीन करने लगे तो आरोपी बच्ची को गोद में लेकर आ रहा था।

बच्ची के कपड़े जैसे तैसे पहनाया हुआ था और कपड़े गीले थे। जिससे परिजनों को शक हुआ। युवक से पूछताछ करने लगे तो आरोपी सभी को चकमा देते हुए फरार हो गया।

परिजनों ने आनन-फानन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया।

जहां पर चिकित्सक सुरेश राम के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर हॉस्पिटल लातेहार रेंफर कर दिया।

इधर घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ कर दी है।

थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article