चतरा में अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: जिले के सदर थाना पुलिस ने दो किलो 758 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्कर का नाम मो अफसार आलम बताया गया है। इसके पास से दो किलो 758 ग्राम अफीम, काला रंग का एक बैग और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पीला रंग का शर्ट पहने हुए और काला रंग का पैंट पहने हुए बैग टांगकर सिटी राइड बस से सवार होकर अफीम लेकर जोरी से चतरा की ओर जा रहा है।

सूचना के बाद चतरा जोरी रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में तस्कर को अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले को लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। तस्कर से पूछताछ जारी है।

Share This Article