Homeझारखंडचतरा में TPC का सब जोनल कमांडर नहू भुइयां गिरफ्तार, SP बोले-...

चतरा में TPC का सब जोनल कमांडर नहू भुइयां गिरफ्तार, SP बोले- यह एक बड़ी उपलब्धि, जवानों को करेंगे सम्मानित

Published on

spot_img

चतरा: चतरा पुलिस ने तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के सब जोनल कमांडर रवि उर्फ रोहित उर्फ नहू भुइयां उर्फ संतोष भुइयां को कार्बाइन और नक्सली साहित्य के साथ गिरफ्तार किया है।

रवि के विरुद्ध चतरा एवं पलामू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कम से कम आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

रवि कुंदा थाना क्षेत्र के बधार गांव निवासी अगस भुइयां का पुत्र है। उसकी निशानदेही टीपीसी की मिनी गन फैक्टरी एवं प्रशिक्षण केंद्र को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया।

इनके पास से लोडेड कार्बाइन एक, गोली 55, बैरल बनाने वाला तीन लोहे का पाइप, राइफल स्प्रिंग चार, खाली मैगजीन छह, 55 बंडल डेटोनेटिंग वायर, 600 पीस जिलेटिन स्टिक, 33 स्टील का छोटा केन, वायर लगा हुआ एक डेटोनेटर बरामद किया गया है।

एसपी राकेश रंजन ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना के जंगली क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी का शीर्ष कमांडर टीम के साथ विचरण कर रहा है और विकास कार्यों के एवज में ठेकेदारों से अवैध वसूली के लिए बैठकें कर रहा है।

कार्रवाई के लिए सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक रविदास के नेतृत्व में एक दल का गठन किया गया। गठित दल में कुंदा थाना एवं लावालौंग थाना पुलिस को शामिल किया गया।

गुरुवार की रात को छापेमारी दल अन्नगढ़ा जंगल पहुंची। वहां पर से छापेमारी दल ने सब जोनल कमांडर रवि को लोडेड कार्बाइन के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण राज को खोला। उसकी निशानदेही पर अन्नगड़ा जंगल में संचालित टीपीसी के अवैध कैंप को ध्वस्त कर दिया।

इतना ही नहीं वहां पर ही मिनी गन फैक्ट्री को भी तहस-नहस कर दिया। मिनी गन फैक्ट्री को ध्वस्त करने से पूर्व वहां से भारी हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामानों को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह एक बड़ी उपलब्धि है।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया जाएगा। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सब जोनल का कमांड एरिया चतरा और पलामू था।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...