झारखंड में COVID-19 के 125 एक्टिव मरीज, सबसे अधिक 46 रांची में

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड (Jharkhand) में कोरोना (Corona) के 125 मरीज (Patient) एक्टिव है। इसमें सबसे अधिक 46 मरीज (Patient) रांची में एक्टिव है। राज्य में Corona की रफ्तार लगातार कम हो रही है।

सोमवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में Corona से 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में Corona के 11 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 63 हजार, 745 सैंपल की जांच की गयी

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से छह, कोडरमा से एक और रांची से चार मरीज (Patient) मिले है।

राज्य में कुल कोरोना (Corona) मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार, 122 हो चुकी है। इस बीच Corona का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 63 हजार, 745 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 125 सक्रिय केस (Active Cases) है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 667 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत (Death) कोरोना से हुई है।

Share This Article