झारखंड में कोरोना के एक्टिव मरीज की संख्या हुई 121

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) के 121 मरीज एक्टिव है। इसमें सबसे अधिक 43 मरीज रांची में Active है। राज्य में कोरोना की रफ्तार लगातार कम हो रही है।

शनिवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 13 मरीज स्वस्थ (Patient healthy) हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 17 नए मरीज मिले हैं।

पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से दो, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (jamshedpur)से चार, गोड्डा से तीन, लातेहार से दो और रांची से पांच मरीज है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार, 98 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 54 हजार, 291 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 121 सक्रिय केस (Active case) है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 647 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

Share This Article