झारखंड : भाकपा माओवादियों ने PFI को बैन करने का किया विरोध

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड भाकपा माओवादी संगठन ने PFI को बैन करने का विरोध किया है।

माओवादी संगठन के प्रवक्ता अभय ने कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उसके संगठन पर प्रतिबंध की संगठन निंदा करता है। हाशिये पर पड़े मुस्लिम समुदाय के अपराधीकरण (Criminalization) का विरोध करें।

मुस्लिम समुदाय का अपराधीकरण

अभय ने कहा कि फासीवादी भाजपा सरकार का PFI पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाने का निर्णय कठोर और लोकतंत्र विरोधी है। यह हिंदुत्व के एजेंडे का एक अभिन्न अंग है।

प्रवक्ता ने कहा कि PFI पर प्रतिबंध लगाकर भाजपा ने एक बार फिर मुस्लिम समुदाय का अपराधीकरण (Criminalization) कर दिया। एनआईए ने 25 से 29 तारीख तक चार दिनों के अंतराल में देश के 11 राज्यों में तलाशी ली, जिसमें उसने 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया।

PFI से जुड़े 250 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। छापेमारी (Raid) से गिरफ्तार व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को बहुत पीड़ा और बेचैनी हुई।

Share This Article