Latest Newsक्राइमचाईबासा में हुए जमीन विवाद में दिव्यांग की गला रेतकर हत्या

चाईबासा में हुए जमीन विवाद में दिव्यांग की गला रेतकर हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा: मझगांव के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर की गला रेतकर हत्या (Murder) कर दी गई।

मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार की सुबह कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के दीकुबालकंड गांव के लोगों ने मझगांव-भलांडिया Main Road के किनारे एक किशोर का शव (Dead Body) पड़ा हुआ देखा।

सूचना पर पहुंचे कुमारडुंगी थाना प्रभारी दिलीप कुमार (Kumardungi police station in-charge Dilip Kumar) ने बताया कि बच्चे की हत्या गला रेतकर की गई है।

आसपास में हाथापाई होने एवं भागदौड़ करने के कारण पैरों के निशान थे। मृतक की चप्पल सौ कदम दूर तालाब के सामने पड़ी हुई थी। किशोर की शिनाख्त कुसमुंडा गांव के सोनू गागरई का बड़ा बेटा नरसिंह गागराई उर्फ मारंग के रूप में हुई है।

झगड़ा में खानदान से बदला लेने की धमकी दी थी

मृतक के पिता सोनू गागराई ने बताया कि वह अपनी पत्नी, छोटा बेटा और छोटी बहन के साथ लमझरी गांव खेती के काम से अपनी ससुराल गए हुए थे।

नरसिंह गागराई घर में अकेले ही था। शनिवार के दिन चेमलासाई गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता (Football Tournament) का अंतिम दिन था। वही देखने के लिए नरसिंह भी गया हुआ था।

वहां से वापसी के समय उसे रात हो गई। अंधेरा के कारण वह धीरे-धीरे सड़क पर ही आ रहा था। इसी दौरान रिश्तेदारों ने पुरानी दुश्मनी में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।

सोनू गागराई के मुताबिक उसका रिश्तेदारों के साथ ही पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसमें एक ने झगड़ा में ही खानदान से बदला लेने की धमकी दी थी।

Police ने शव को Post Mortem के लिए सदर अस्पताल चाईबासा (Sadar Hospital Chaibasa) भेज दिया गया है और जांच-पड़ताल कर रही है।

spot_img

Latest articles

Jharkhand Weather: अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 फरवरी को बारिश के आसार

रांची: झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर के वक्त धूप इतनी...

संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने...

विधानसभा के दूसरे दिन सरना धर्म कोड को लेकर गरमाई सियासत, हेमलाल मुर्मू का केंद्र पर तीखा हमला, BJP-JMM आमने-सामने

रांची: झारखंड में एकबार फिर से सरना धर्म कोड को लेकर सियासत गरमाई है।...

पूर्व विधायक के बेटे के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

धनबाद : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरूवार को सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के...

खबरें और भी हैं...

Jharkhand Weather: अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 फरवरी को बारिश के आसार

रांची: झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर के वक्त धूप इतनी...

संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने...