रांची में शादी समारोह से लौट रही 16 साल की बच्ची के साथ 14 साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बच्चों के आपराधिक मामले में शामिल होने के लगातार मामले सामने आ रहे है। जो समाज और प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं।

नया मामला रांची के रनिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है।यहां पर एक 16 साल की बच्ची से 14 साल के बच्चे ने दुष्कर्म (Rape) किया है। इस आरोप में रनिया थाने में केस भी दर्ज कर लिया गया है।

मामले की जानकारी दी और थाने में मामला दर्ज कराया

पीड़िता ने बताया कि वह गांव में ही शादी समारोह में गई हुई थी। समारोह समाप्त होने के बाद वह तड़के चार बजे अपने घर लौट रही थी।

इसी बीच एक बगीचे के पास 14 साल के लड़के ने जबरन बगीचे में ले जाकर उसके दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद जब वहां उसकी सलेही व छोटी बहन पहुंचीं तो आरोपी फरार हो गया।

तीन दिन बाद पिता के घर आने पर उसने पूरे मामले की जानकारी दी और थाने में मामला दर्ज कराया।

Share This Article