गिरिडीह में युवक की गला रेतकर हत्या की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गांवा थाना क्षेत्र के पशनोर में मिथलेश राम (Mithlesh Ram) ( 40 ) को धारदार हथियार से हत्या करने का प्रयास किया ग़या।

मामले में घायल मिथलेश राम ने पुलिस को दिए बयान में लोहा सिंह, श्रवन सिंह समेत कई लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाया है।

लेकिन हत्या का प्रयास क्यों किया गया, यह मिथलेश राम भी नहीं बता पाया। बताया गया कि मिथलेश राम को मरा समझ कर आरोपी फरार हो गए।

मिथलेश राम के बयान के आधार पर अब गांवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के मुताविक

मिथलेश राम की पत्नी को गुरुवार की सुबह गांव की महिलाओं ने बताया कि उसका पति अधमरे हालत में पशनोर के नदी के समीप खेत पर पड़ा है।

पुलिस की माने तो जख्मी मिथलेश भी इनके साथ शराब पीने बैठ गया

इसके बाद उसकी पत्नी कुछ ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंची। और ग्रामीणों के सहयोग से उसे गांवा के स्वास्थ केंद्र में इलाज के लिए गई, जहां उसका इलाज किया जा रहा।

बताया गया कि मिथलेश राम बुधवार की देर रात शौच के लिए गांव के नदी गया हुआ था, जहां श्रवन सिंह, लोहा सिंह समेत कई लोग शराब पार्टी कर रहे थे।

पुलिस की माने तो जख्मी मिथलेश भी इनके साथ शराब पीने बैठ गया। इसी दौरान तीनों ने मिथलेश राम के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या का प्रयास किया। इस दौरान सबों ने उसे मृत समझ कर नदी के समीप खेत पर छोड़ दिया।

Share This Article