रांची टाटीसिल्वे इलाके में चाकू मारकर दिव्यांग युवक की हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: टाटीसिल्वे इलाके में बुधवार की देर रात दिव्यांग युवक (Handicapped)  की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह टाटीसिल्वे थाने की पुलिस को मिली।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है

टाटीसिलवे थाना की पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और आसपास के लोगों से पूछताछ की है।

पूछताछ में जानकारी मिली है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

Share This Article