रांची चुटिया में बुजुर्ग महिला की पत्थर से सिर कूचकर हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची (Ranchi) के चुटिया में बुजुर्ग महिला की पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मंगलवार की शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि चुटिया कृष्णापुरी स्थित एक मकान में एक महिला की लाश पड़ी है।

इस सूचना के बाद चुटिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। महिला कोयाला बेचती थी।

हत्या का कारण पता लगाया जा रहा है

वह पति और बेटे के साथ रहा करती थी। पति और बेटे घर पर नहीं थे। उनसे जानकारी ली जा रही है। आशंका जताई जा रही किसी नशेड़ी ने लूटपाट के चक्कर में हत्या कर दी हो।

चुटिया थाना प्रभारी बेंकटेश कुमार ने बताया कि महिला की हत्या किस कारण हुई है, पता लगाया जा रहा है।

Share This Article