रांची में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नगड़ी थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म (Rape) करने के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है ।

गिरफ्तार अपराधियों में पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी निवासी रामचंद्र गोप और दिलीप तामसोय शामिल है। इनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि थाने में नाबालिग ने बीते 10 मई को आवेदन दी थी कि वह ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में न्यू महुआ टोली पेट्रोल पंप के समीप

सुनील कुजुर नामक लड़का अपने अन्य दो दोस्तों के साथ आया और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर डुमरटोली स्थित नवनिर्मित मकान में ले गया।

मामले में जांच जारी है

जहां सुनील कुजुर और उनके दोनों दोस्तों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर रात भर जबरन दुष्कर्म किया।

एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर पश्चिमी अंचल इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने तकनीकी शाखा के सहयोग और गुप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया।

दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। जांच के क्रम में सुनील कुजुर के घटना में शामिल होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। घटना की रात सुनील कुजूर एक शादी समारोह में शामिल था। मामले में जांच जारी है।

Share This Article