Homeझारखंडझारखंड : CRPF जवान ने इंसास राइफल से खुद को मारी गोली

झारखंड : CRPF जवान ने इंसास राइफल से खुद को मारी गोली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पश्चिमी सिंहभूम: CRPF 60 बटालियन के जवान अमित सिंह (Amit Singh) ने कैंप में अंधाधुंध फायरिंग (Firing) करने के बाद खुद को इंसास राइफल से गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गयी।

घटना घोर नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आराहासा कैंप (Arahasa Camp) में गुरुवार रात हुई। पुलिस ने शुक्रवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को CRPF को सौंप दिया।

सीआरपीएफ के चक्रधरपुर असंतलिया स्थित 60 बटालियन मुख्यालय में जवान मृतक अमित सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

बटालियन के कमांडेंट आनंद कुमार जेराई, उप कमांडेंट जियाउल (Deputy Commandant Jiaul) हक सहित सभी अधिकारी व जवानों ने फूलमाला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अमित जम्मू कश्मीर के जिला अंतर्गत बिसना के देवली थाना क्षेत्र का निवासी था। उसके शव को पैतृक गांव भेज दिया गया है। शव चक्रधरपुर से रांची सड़क मार्ग से ले जाया गया, जहां से Helicopter से ले जाया जाएगा।

बताया जाता है कि अमित सिंह चार-पांच दिन पहले ही हवलदार के लिए टैनिंग कर लौटा था। वह कैंप में हमेशा तनावपूर्ण रहता था और घर से हमें हमेशा फोन पर बात करता था।

CRPF में अमित सिंह वर्ष 2015 में हुआ था बहाल

पांच जनवरी को भी उसने फोन पर घर बात की और रात में घटना को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज़ से कैंप (Camp) में अफरा-तफरी मच गई।

घटनास्थल पर पहुंचे जवानों ने देखा कि सीआरपीएफ जवान अमित सिंह का मृत शरीर फर्श पर पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची गोइलकेरा थाना पुलिस ने जवान के रायफल और मोबाइल को जब्त कर लिया है।

CRPF में अमित सिंह वर्ष 2015 में बहाल हुआ था। इसके बाद 12 अक्टूबर, 2021 को CRPF के 60 बटालियन में उसका तबादला चक्रधरपुर असंतलिया स्थित CRPF 60 बटालियन में हुआ था। वह वर्तमान में गोइलकेरा के आरा हासा कैंप में पदस्थापित था, जहां नक्सलियों के खिलाफ LRP चल रहा है।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...