गिरिडीह में फंदे से लटका मिला युवक का शव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: पचम्बा थाना क्षेत्र के दीवानटोला में गुरुवार को सुंदर सिन्हा (Sundar Sinha) (18) का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला।

परिजनों की माने तो मृतक सुंदर सिन्हा ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की। लेकिन उसके आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच पूरे मामले की जानकारी लेकर जांच में जुट गई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है

मृतक सुंदर दीवानटोला निवासी आनंद प्रसाद का बेटा था। जानकारी के अनुसार सुंदर का किसी युवती से कई महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

लेकिन युवती कौन और कहा की थी, ये भी सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन बुधवार की देर रात मृतक सुंदर घर पहुंचने के साथ कमरे में जा घुसा।

जबकि दूसरे दिन गुरुवार की सुबह उसका शव कमरे में झूलता हुआ मिला। पुलिस अब मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकालने में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Share This Article