देवघर में BJP ने स्थापना दिवस पर निकाली शोभा यात्रा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: देवघर जिला भारतीय जनता पार्टी ने 42वां स्थापना दिवस पर जिले के सभी मंडल एवं शक्ति केंद्रों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। साथ ही अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया।

इस शोभा यात्रा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के नारों से पूरा शहर गुंज उठा।

कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया की भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता सेवा भाव से संगठन का काम करेंगे।

Share This Article