देवघर में नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक को जेल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: किशोरी को भगाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपित रोहित यादव जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफनगर थाना में पिछले 25 मार्च को एक मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान एसआइ संजीत कुमार को मोहनपुर थाना क्षेत्र के महतोवाइनडीह से गिरफ्तार किया। वहीं से किशोरी को भी बरामद किया गया था।

ये अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहे थे। किशोरी को एक कमरे में बंद करके रखा गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Share This Article