झारखंड DGP ने नव प्रोन्नत ADG प्रिया दुबे को बैज लगाकर किया सम्मानित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: DGP अजय कुमार सिंह (DGP Ajay Kumar Singh) ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में नव प्रोन्नत ADG प्रिया दुबे (ADG Priya Dubey) को बैज लगाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ADG मुख्यालय मुरारी लाल मीणा, IG मुख्यालय मनोज कौशिक, IG (मानवाधिकार) अखिलेश झा, IG अभियान अमोल विणुकांत होमकर, IG (प्रोविजन) प्रभात कुमार सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।

1998 बैच की IPS प्रिया दुबे

उल्लेखनीय है कि गत तीन जुलाई को 1998 बैच की IPS प्रिया दुबे को ADG रैंक में प्रोन्नति देते हुए ADG प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण के पद पर पदस्थापित किया था। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग अधिसूचना जारी की थी।

Share This Article