Latest Newsझारखंडधनबाद में महिला बैंक कर्मी ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर की...

धनबाद में महिला बैंक कर्मी ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर की खुदकुशी, तीन माह पहले हुई थी शादी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालडांगा हाउसिंग कोलोनी निवासी एक महिला बैंक कर्मी मोनी झा ने सोमवार की देर रात अपने घर के कमरे में गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली।

पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

मंगलवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मृतका के घर पहुंची और मामले की जांच जुट गयी।

चिरकुंडा थाना के एएसआई बिनीद सिंह ने बताया कि महिला बैंक ऑफ इंडिया लायकडीह में कार्यरत थी।

बताया जाता है कि महिला की शादी तीन माह पूर्व पटना सचिवालय में कार्यरत रत्नेश झा के साथ हुई थी। रविवार को पटना से वो यह मिलने भी आए थे।

पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई स्वजन की लिखित शिकायत व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर की जाएगी।

पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का साफ-साफ पता नहीं चल पा रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात मोनी झा खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह काफी देर होने पर भी नहीं उठी तो मां ने दरवाजा खटखटाया।

अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो उसकी मां ने पड़ोसियों को सूचित किया। चिरकुंडा पुलिस को सूचना दी गई।

चिरकुंडा थाना के एएसआइ विनोद सिंह पुलिस बल के साथ तालडांगा हाउसिग कालोनी पहुंचे। गैस कटर मंगवाकर दरवाजा खोला गया।

अंदर साड़ी के फंदे से महिला का शव झूलता मिला। यह देख मां व स्वजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

spot_img

Latest articles

तेज रफ्तार कार ने छीनी इकलौते बेटे की जिंदगी, जन्मदिन से पहले बुझ गया घर का चिराग

Tragic Death in Road Accident : रांची में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, आरोपी...

रांची में जजों का राष्ट्रीय बैडमिंटन महाकुंभ, 3–4 जनवरी को होगा आयोजन

National Badminton Mahakumbh of Judges : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के मार्गदर्शन में...

कचहरी रोड की RIT बिल्डिंग बनी खतरे की घंटी, जर्जर हालत में भी चल रहे दफ्तर और दुकानें

RIT Building Becomes a Danger Signal: कचहरी रोड पर स्थित तीन मंजिला RIT बिल्डिंग...

नशा मुक्त रांची की पहल: आम लोगों से पुलिस ने मांगा सहयोग

Drug-Free Ranchi Initiative: रांची पुलिस ने शहर को नशे की समस्या से बचाने के...

खबरें और भी हैं...

तेज रफ्तार कार ने छीनी इकलौते बेटे की जिंदगी, जन्मदिन से पहले बुझ गया घर का चिराग

Tragic Death in Road Accident : रांची में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, आरोपी...

रांची में जजों का राष्ट्रीय बैडमिंटन महाकुंभ, 3–4 जनवरी को होगा आयोजन

National Badminton Mahakumbh of Judges : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के मार्गदर्शन में...