मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो विधायक के बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को जेएमएम विधायक सह दल के सचेतक मथुरा महतो के टाटा सिजुवा स्थित आवास पर पहुंचे।

वे यहां विधायक पुत्र दिवाकर महतो की शादी के रिशेप्शन पार्टी के पूर्व नव दम्पति को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन भी मौजूद थे। इस दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखा

सुरक्षा में खुद एसएसपी संजीव कुमार, मुख्यालय एसडीपीओ अमर पाण्डे, बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू सहित आस पास के थाना के पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात थी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखा। वे यहां करीब आधे घंटे तक रुके और उसके बाद अपने विशेष हेलीकॉप्टर से रांची के लिये प्रस्थान कर गये।

Share This Article