धनबाद झरिया में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: झरिया के जोरापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुशबंगला फाटक के पास बाइक सवार बदमाशों ने रेलवे के ठेकेदार बबलू सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दो बाइक पर सवार होकर आये चार अपराधियों ने ठेकेदार बबलू सिंह को दौड़ाकर उस पर गोलियों की बौछार कर दी।

ठेकेदार को गंभीर स्थिति में धनबाद स्थित जालान अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जोरापोखर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को घटनास्थल से चार खोखा बरामद होने की बात कही जा रही है।

Share This Article