Homeझारखंडझारखंड : पति-पत्नी के आपसी झगड़े में पूरे मोहल्ले में हो गया...

झारखंड : पति-पत्नी के आपसी झगड़े में पूरे मोहल्ले में हो गया हंगामा, कमरा बंद कर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: झगड़ा पति पत्नी (Husband Wife Quarrel) के बीच का था और पूरे मोहल्ले में हंगामा हो गया। जाता है कि मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 14 में एक महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।

आत्महत्या (Suicide) की आशंका पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन महिला खुद को कमरे में बंद कर बैठी थी। पूछने पर बताया कि उसके पति ने हत्या के लिए उसपर पिस्तौल तान दी थी। पुलिस ने बताया कि पिस्तौल नकली थी। मानगो पुलिस ने बताया कि घर की तलाशी ली गई, परंतु घर से पिस्तौल नहीं मिली।

तलाकशुदा है पत्नी

पत्नी महजबीन नाज ने पति मोहम्मद खालिद मुस्तफा (Mohd Khalid Mustafa) पर आरोप लगाया है कि वह पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पति ने बताया कि पत्नी तलाकशुदा है। दोनों को Facebook पर प्यार हुआ था।

पिछले आठ साल से वे कतर में काम करते थे। इस वर्ष जमशेदपुर लौटे तो पता चला कि कतर की कंपनी बंद हो चुकी है। तब से यहीं रहने लगे। दोनों की शादी जनवरी 2023 में हुई थी। पति ने बताया कि पिस्तौल दिखा जान से मारने की धमकी देने की बात गलत है। उनपर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...