विधायक बसंत सोरेन ने संथाल आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षणा

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने मसलिया प्रखंड के संथाल आवासीय विद्यालय एवं उत्क्रमित प्लस उच्च विद्यालय, पिण्डारी का शुक्रवार को निरीक्षण किया।

इस दौरान विधायक सोरेन को अध्ययनरत छात्रों ने विद्यालय में मुख्यत आवासन, खेल मैदान, खेलकूद का सामान, जेनरेटर लैब, इंटरमीडिएट के शिक्षकों की कमी विद्यालय परिधान, चाहरदीवारी आदि समस्याओं से अवगत कराया।

गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्र को सम्मानित किया

विधायक ने उनके समस्याओं से रूबरू होते हुए उन्हें 15 दिनों के अंदर निदान करने की बात कही। इसी बीच उन्होंने गजू गुप्ता मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता (Memorial Volleyball Competition) के विजेता व उपविजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया।

साथ ही विद्यालय के माध्यमिक उत्तीर्ण मो. फैजान, जो एसओएफ द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल (Gold Medal) प्राप्त करने वाले छात्र को सम्मानित किया।

Share This Article