सर, आप ही हमें बचा सकते हैं, जानें सहायक पुलिस के जवानों ने CM सोरेन के सामने क्यों लगाई गुहार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: अगले महीने बेरोजगार होने के भय से परेशान सहायक पुलिस (Assistant Police) के जवानों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से रोजगार के सेवा विस्तार की गुहार लगाई है।

सहायक पुलिस के जवानों ने CM से मुलाकात करके कहा कि हम सभी अगस्त में बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने CM से अनुरोध किया कि आप ही बचा सकते हैं। हालांकि CM ने सभी को सकारात्मक आश्वासन दिया है।

जवानों की ये है परेशानी

जवानों ने बताया कि राज्य के 12 नक्सल (Naxal) प्रभावित दस हजार के मानदेय पर सहायक पुलिस की तैनाती की गई थी। अगस्त में सभी की सेवा समाप्त हो रही है।

पुलिस अधीक्षक (Police Officer) ने उन सबके अनुरोध पर मुख्यालय से पत्राचार किया था। वहां से जवाब दिया गया कि पांच साल के लिए सभी को सेवा पर रखा गया था।

अब सेवा विस्तार नहीं किया जा सकता है। इससे लगता है कि अगस्त के बाद सभी बेरोजगार (Unemployed) हो जाएंगे। आप ही बेरोजगार होने से बचा सकते हैं। घर के लोग काफी चिंतित हैं। सभी ने CM से सेवा विस्तार के साथ मानदेय में वृद्धि करने की मांग की।

Share This Article