हेमंत सरकार के खिलाफ साजिश रच रही है भाजपा: नलिन सोरेन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: केंद्र सरकार के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) जिला इकाई समाहरणालय परिसर में सोमवार को धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कई सरकारी एजेंसी का दुरूपयोग कर हेमंत सरकार को परेशान करने के विरोध में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिकारीपाड़ा विधायक नलीन सोरेन, पार्टी केंद्रीय महासचिव विजय सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक नलिन सोरेन ने केंद्र सरकार को जम कर बरसे।

विरोध में आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हेमंत सरकार के खिलाफ साजिश रच रही है। वह झारखंड सरकार अस्थिर करने के प्रयास में जुटी है।

केंद्र सरकार की कई एजेंसी केंद्र सरकार के इशारे में कठपुतली की तरह काम कर रही हैं। इसी के विरोध में आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है।

Share This Article