दुमका में सड़क किनारे मिला संदिग्ध अवस्था में गर्भवती महिला का शव, हिरासत में पति

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला का शव मिला।

मृतिका का नाम एलिजाबेथ हेंब्रम है। उसके मायके वालों ने पति जॉन टुडू पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

आरोप है कि जोन हमेशा पत्नी को प्रताड़ित करता था। पत्नी मायके कोदोखिचा में थी। पत्नी को लाने जॉन अपने ससुराल गया। मंगलवार को बाइक से पत्नी को लेकर वह लौट रहा था।

शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा

इसी बीच रास्ते से पति ने फोन किया अलीजाबेथ की तबीयत खराब हो गई है और वह बेहोशी की अवस्था में है। जानकारी मिलते ही अलीजाबेथ के परिजन स्थल पर पहुंचे और वहां से मुफस्सिल थाना को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को लेकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मायके वालों के आरोप पर मुफस्सिल थाना की पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Share This Article