दुमका में सेवानिवृत शिक्षक के एक लाख रुपये उड़ाये

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: नगर थाना क्षेत्र में कचहरी (Court) के समीप मंगलवार को सेवानिवृत शिक्षक (Retired Teacher) से एक लाख रुपये की छिनैती कर ली गई।

पीड़ित सेवानिवृत शिक्षक बिनोदी रविदास (Binodi Ravidas) वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के बंदरजोड़ी में रहता है।

जानकारी के अनुसार बिनोदी रविदास बंदरजोड़ी ने पैसे की निकासी कचहरी परिसर स्थित एसबीआई (SBI) Main Branch से पैसे की निकासी किया।

उच्चकों ने पहले Retired Teacher के शरीर पर थूक दिया

Bank से बाहर निकलते ही घात लगाये उच्चकों ने पहले Retired Teacher के शरीर पर थूक दिया। सेवानिवृत शिक्षक पैसों (Paisa) से भरा थैला रखकर सफाई करने करने लगा। इतने में एक उच्चका पैसे से भरा थैला ले भागा।

थैला में एक मोबाईल, PassBook और दो ब्लैंक चेक भी था। बाद में पीड़ित लिखित शिकायत करने नगर थाना पहुंचा।

सेवानिवृत शिक्षक (Retired Teacher) स्थायी निवासी जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी है।

Share This Article