Homeझारखंडझारखंड में भाजपा नेता सूर्या हांसदा व अन्य तीन को ED ने...

झारखंड में भाजपा नेता सूर्या हांसदा व अन्य तीन को ED ने भेजा समन

Published on

spot_img

रांची: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले (Illegal Mining case) में BJP नेता सूर्या हांसदा, गवाह विजय हांसदा, विष्णु यादव और पवितर यादव को पूछताछ करने के लिए समन भेजा है। सूत्रों की मानें तो सभी से सोमवार से शनिवार तक पूछताछ की जा सकती है।

सूर्या हांसदा पर केस को प्रभावित करने का आरोप

सूत्रों के हवाले से बताया जाता है कि ED को सूचना मिली है कि सूर्या हांसदा ED के केस को प्रभावित कर रहा है। सूर्या हांसदा ने ही केस के अहम गवाह विजय हांसदा को मुकरने के लिए प्रभावित किया था।

इसके बदले पैसे की लेन देने की जानकारी भी ED को मिली है। ED के पक्ष में गवाही देने के लिए विजय हांसदा ने एक दूसरे गवाह मुंगेरी यादव से भी 90 लाख रुपये की डिमांड की थी।

इससे जुड़े डिजिटल साक्ष्य (Digital Evidence) भी ED को मिले हैं। ऐसे में ED कोर्ट के समन पर उपस्थित नहीं होने की वजह से विजय हांसदा की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

दो के खिलाफ पिछले साल हुई थी छापेमारी

इस मामले में संदेह के घेरे में विष्णु यादव और पवितर यादव भी हैं। दोनों के यहां जुलाई 2022 में ED ने छापेमारी की थी। दोनों पर पूर्व में नींबू पहाड़ी में अवैध खनन (Illegal Mining) करने का आरोप भी विजय हांसदा ने ही लगाया था।

सूर्या हांसदा साल 2009 और 2014 में झाविमो और 2019 में भाजपा के टिकट पर बोरियो सीट (Boreo Seat) से विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...