झारखंड : प्रेमिका के साथ फरार हुआ छह बच्चों पिता, पत्नी कर रही इंतजार

इस दौरान उसे पता चला कि मेरा पति उस को लेकर फरार हो गया है। हमने अपने स्तर से काफी Research की लेकिन कुछ पता नहीं चला और उसका Mobile भी बंद आ रहा

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: शहरी क्षेत्र (Urban Area) से सटे करौंदी गांव (Karaundi Village) की महिला ने रविवार की दोपहर गुमला थाना (Gumla Police Station) पहुंचकर अपने पति Amit Nayak के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

महिला ने कहा कि करीब 17 वर्ष पूर्व उसकी शादी (Marriage) पूरे रीति रिवाज (Customs and Traditions) के साथ हुई थी। उसके छह बच्चे हैं।

पीड़िता ने थाना प्रभारी से पति के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई

पिछले कई दिनों से पति हमेशा परेशान रहता था और परिवार के सदस्यों (Family Members) से ठीक से बात नहीं करता था। शनिवार को वह गांव के ही एक लड़की के साथ घूमते हुए देखा गया।

कुछ लोगों ने बताया कि उसका पति उस लड़की के साथ प्रेम (Love) करता है जिसकी हमें जानकारी नहीं थी। पूरे मामले की जानकारी होने पर वह अपने पति को खोजने निकली।

इस दौरान उसे पता चला कि मेरा पति उस को लेकर फरार हो गया है। हमने अपने स्तर से काफी Research की लेकिन कुछ पता नहीं चला और उसका Mobile भी बंद आ रहा है। पीड़िता ने थाना प्रभारी से पति के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

TAGGED:
Share This Article