हजारीबाग में TPC के चार उग्रवादी गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस ( Hazaribagh Police) ने केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंडु से TPC के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार की है। Police अधीक्षक चौथे मनोज रतन ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

Police के नेतृत्व में टीम गठित कर सर्च अभियान चलाया

उन्होंने बताया कि Police को गुप्त सूचना मिली थी कि केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू में चार TPC के उग्रवादी छिपे हुए हैं।

इसके बाद बडकागांव, DSP, हजारीबाग CCR-CRPF के जवान व केरेडारी Police के नेतृत्व में टीम गठित कर सर्च अभियान चलाया।

सर्च अभियान में पुलिस ने TPC के संजय करमाली, बुंडू करेडारी, प्रभात कुमार राम पिपरवार, पंकज करमाली बुंडू केरेडारी, सूरज कुमार बुंडू केरेडारी को गिरफ्तार (Arrest) किया है। इनके पास से दो देशी कट्टा, एक पीस्टल, एक गोली, 17 जिंदा गोली, दो बाईक, पांच मोबाइल बरामद की है।

Share This Article