गिरिडीह में मुखिया पति की हैवानियत, 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: मुखिया पति मीकू मंडल ने अपने ही गांव की 10 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape) किया। बच्ची की स्थिति गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए Dhanbad Refer कर दिया गया है।

बच्ची की मां के अनुसार, वह अपनी बेटी के साथ नदी में नहाने गई थी। साथ ही मुखिया कंचन देवी भी नहाने गई। नहाने के बाद वहां मुखिया का साबुन छूट गया, जिसे बच्ची के परिवारवाले घर लेते आए।

साबुन पहुंचाने के लिए परिजनों ने अपनी 10 वर्षीया बेटी को मुखिया के घर भेजा। आरोप है कि बेटी साबुन देकर लौट रही थी, तभी मुखिया पति उसे पकड़ कर अपने Bathroom में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची की स्थिति ठीक नहीं

खून से लथपथ बच्ची ने वापस आकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में उसे भर्ती किया, परंतु कुछ देर में उसे चैताडीह अस्पताल (Chaitadih Hospital) रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने बच्ची की हालत को देख धनबाद मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए रेफर कर दिया।

डॉ बबली मुर्मू ने बताया कि बच्ची की स्थिति ठीक नहीं है। उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है। वहीं पचंबा थाना प्रभारी सौरभ राज ने कहा कि बच्ची व परिजन का बयान लेकर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को भेजा जाएगा।

Share This Article