गिरिडीह में ट्रांसफॉर्मर का तेल चोरी करते चार गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बुटबरिया में बिजली ट्रांसफार्मर (Power Transformer) का फ्यूज काटकर उसका तेल चोरी करते हुए चार बदमाशों को पुलिस गश्ती दल ने पकड़ लिया।

बिजली विभाग (Electricity Department) की लिखित शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि चार आरोपितों को बिजली विभाग के दिए आवदेन के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में चारों ने अपराध स्वीकार कर लिया

गिरफ्तार आरोपितों में सुनील मुर्मू, नुनुलाल हांसदा, मतला हांसदा और प्रभु हांसदा शामिल हैं। सुनील मुर्मू जाताखूंटी व अन्य तीनों कर्माटांड़ थाना मानियाडीह के निवासी हैं।

इन लोगों के पास से पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर का लगभग 70 लीटर, तेल निकालने के कई औजार और दो बाइक भी बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में चारों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

पत्रकार वार्ता में ताराटांड़ थाना प्रभारी विकास पासवान, साकेत कुमार देव, रामजी राय मौजूद थे।

Share This Article