गिरिडीह में रेल पटरी के किनारे से युवक का शव बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: पचम्बा थाना क्षेत्र के तेलोडीह में रेलवे ओवर ब्रिज के समीप पुविस ने गुरुवार को रेलवे पटरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया।

मृतक की पहचान तेलोडीह पंचायत के खुट्टा निवासी जहांगीर अंसारी के दामाद असलम उर्फ मोदी (30 ) के रूप में हुइ है। जानकारी के अनुसार असलम के माता पिता नहीं है।

वह अपने ससुराल के समीप ही रह कर ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी दिव्यांग है।

सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

Share This Article